उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के संपत्ति विभाग में ड्राइवरों की खाली पोस्ट्स के लिए भर्ती निकाली है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: All Details about UKSSSC Driver Recruitment 2024 32 Vacancy
देहरादून: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग सीधी भर्ती के माध्यम से राज्य सम्पत्ति विभाग में वाहन चालक के कुल 34 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
UKSSSC Driver Recruitment 2024
UKSSSC ने समूह ग सीधी भर्ती के माध्यम से वाहन चालक के कुल 34 रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन लिए हैं।
Detail of Vacancies:
राज्य सम्पत्ति विभाग में वाहन चालक के 31 रिक्त पदों , राज्यपाल सचिवालय में 2 रिक्त पदों तथा उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्र रुड़की में वाहन चालक के 01 रिक्त पद की पूर्ती के लिए भर्ती चालक की भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 14 मार्च 2024 से 09 अप्रैल, 2024 तक की है। UKSSSC द्वारा अभ्यर्थियों के चयन हेतु बहुविकल्पीय ofline अथवा online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थी को भर्ती के बारे में जानकारी उनके ऑनलाइन आवेदन में दिए गए mobile नम्बर में SMS और E-Mail द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र में अपना स्वयं का ही मोबाइल नम्बर और ई-मेल भरें। आगे पढ़िए डिटेल्स...
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट का विवरण UKSSSC विज्ञापन पर दिया गया है।
वेतनमान:
रु. 19,900 - रु. 63,200 (स्तर 2)
Educational Qualification:
किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संसथान से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो एवं यथास्थिति हल्के और भारी वाहनों को चलाने का वैध लाइसेंस नियम 16 के अधीन 3 वर्ष का हो। राज्यपाल सचिवालय हेतु 5 वर्ष का ड्राइविंग लाइसेंस अपेक्षित है.
Application Fee:
जनरल और OBC केटेगरी के लिए 300 रूपये, SC/ST/Ex सर्विसमैन और शारीरिक रूप से विकलांग के लिए 150 रूपये।
अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा का रिजल्ट UKSSSC की वेबसाइट sssc.uk.gov.in से ही मिलेंगे। भर्ती सम्बंधित जानकारी भी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर ही मिलेंगी। राज्य समीक्षा पर हमारी कोशिश रहती है कि हर जरूरी अपडेट आप तक पंहुचाते रहें, अभ्यर्थी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट के साथ ही राज्य समीक्षा न्यूज़ चेक करते रहें।