उत्तराखंड के तीसरे Science City का उद्घाटन ! सीएम धामी ने किया शिलान्यास

शुक्रवार 15 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में उत्तराखंड के तीसरे साइंस सिटी का भूमी पूजन और शिलान्यास किया।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Science City Champawat: CM Dhami inaugurates Third Science City of Uttarakhand
Image: CM Dhami inaugurates Third Science City of Uttarakhand

चम्पावत: उत्तराखंड में अभी तक दो विज्ञान केन्द्र हैं जो देहरादून और अल्मोड़ा में स्थित हैं। लेकिन अब 55 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से तीसरा साइंस सेंटर चम्पावत में बनने जा रहा है।

Champawat Science City

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के शुक्रवार को सीएम आवास सभागार में चल रहे उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर चम्पावत साइंस सिटी के भूमि पूजन और शिलान्यास का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट की लागत 55 करोड़ 53 लाख रुपये है। यह सेंटर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और शोध में सहायक होगा।

चम्पावत में नशा मुक्ति केंद्र का शुभारम्भ

साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए चम्पावत में नशा मुक्ति केंद्र (Drug De Addiction Centres in Uttarakhand) का भी शुभारम्भ किया, जिसकी लागत 20.81 लाख रुपये है। आगे देखिये विडियो...

सीएम पुष्कर सिंह धामी जी ने चंपावत में विज्ञान केंद्र के शिलान्यास की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विज्ञान केंद्र हमारे आदर्श चंपावत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा। साथ ही उत्तराखंड को विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य बनाने में हम निरंतर प्रयासरत हैं तथा राज्य की नोडल संस्था यूकॉस्ट के द्वारा लगातार राज्य में विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मोबाइल साइंस लैब को मिली मंजूरी

राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली छात्रों को विज्ञान की क्रांति में जोड़ने के लिए प्रदेशभर में “मुख्यमंत्री लैब ऑन व्हील्स“ परियोजना के तहत प्रत्येक जिले में “मुख्यमंत्री मोबाइल साइंस लैब” खोलेगी जो एक चलती फिरती विज्ञान प्रयोगशाला होगी। जिसमें छात्रों को स्टेम एजुकेशन सिस्टम के द्वारा तकनीक, विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी जैसे विषय को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार रोचक और दिलचस्प तरीकों से सिखाया जायेगा।