देहरादून: डालनवाला निवासी निकला ISIS का इंडिया चीफ, बांग्लादेशी पत्नी भी प्रशिक्षित आतंकी

गुवाहाटी में गिरफ्तार हुआ ISIS का इंडिया चीफ हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल, देहरादून का निवासी है, पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
India Chief of ISIS arrested: Dehradun resident turns out to be India Chief of ISIS
Image: Dehradun resident turns out to be India Chief of ISIS

देहरादून: प्रणबज्योति गोस्वामी, जो कि असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हैं, उन्होंने कुख्यात आतंकी संस्था ISIS पर बड़ा खुलासा किया।

Dehradun resident turns out to be India Chief of ISIS

गोस्वामी ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया है कि असम पुलिस ने भारत में आतंकी संस्था आईएसआईएस के प्रमुख को गिरफ्तार किया है। ये ISIS प्रमुख और कोई नहीं बल्कि देहरादून के डालनवाला का रहने वाला हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी है। पुलिस और खूफिया एजेंसियों के मुताबिक भारत में आईएसआईएस का प्रमुख हारिस दून में रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा है।

10 सालों से दून में नहीं, पिता भी कई दिनों से गायब

सूत्रों के मुताबिक हारिस बीते 10 सालों से दून में नहीं है और पिता भी कई दिनों से गायब हैं। पुलिस ने बताया कि हैरिस के पिता देहरादून के डालनवाला में ही एक यूनानी दवाखाना चलाते हैं। हारिस फारूकी का परिवार बीते 20 सालों से देहरादून के डालनवाला में रहता है। एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया को बताया स्थानीय पुलिस के पास काफी समय से ये जानकारी थी। लेकिन हारिस के बीते 10 साल से देहरादून नहीं आने के कारण वो दून पुलिस के हत्थे नहीं लग पाया।

हारिस के पिता को STF भी लगातार पूछताछ के लिए बुलाती रही। एसटीएफ ने आईएसआईएस के इंडिया चीफ हैरिस फारूकी को असम के धुबरी जिले में एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया। पानीपत निवासी उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान ने इस्लाम धर्म अपना रखा है। हारिस फारूकी और उसका साथी अनुराग सिंह ने बांग्लादेश की सीमा पार कर असम के धुबरी में जैसे ही प्रवेश किया, एसटीएफ ने अपनी इंटेलिजेंस से मिली जानकारी से दोनों को घेरकर दबोच लिया।

Bangladeshi wife is trained ISIS terrorist

इसके बाद पकड़े गए दोनों लोगों की जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है और देहरादून का रहने वाला है। उसकी पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है और ये दोनों भारत में कुख्यात आतंकी आईएसआईएस के अत्यधिक प्रशिक्षित और खतरनाक सदस्य हैं। हारिस फारूकी और साथी अनुराग सिंह को गुवाहाटी में एसटीएफ कार्यालय लाया गया। आतंकी सरगना ने अपने बयान में बताया कि इस लोगों ने पूरे भारत में कई स्थानों पर भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी कृत्यों को अंजाम दिया है, इसके साथ ही भारत में आईएसआईएस के और भी कुकृत्यों को करने वाले थे।