प्यार में अब लोग इस हद तक गुज़र रहे हैं कि बच्चों की भी परवाह नहीं, आए दिन कोई न कोई मामला ऐसा होता है, जो शादी के रिश्तों को शर्मशार कर देता है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Mother of 3 Children Fall in Love With A Married Men
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में एक हिन्दू समुदाय की शादीशुदा महिला को एक मुस्लिम समुदाय के शादीशुदा सख्स से प्रेम हो गया। घरवालों को पता चलने पर दोनों ने जहर खा लिया। महिला की मृत्यु हो गई है जबकि युवक की हालत गंभीर बनी है।
Mother of 3 Children Fall in Love With A Married Men
प्यार में लोग इस तरह पागल हुए बैठे हैं की न बच्चों की चिंता है न समाज की। आए दिन कोई न कोई मामला ऐसा होता है, जो शादी के रिश्तों को शर्मशार कर देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र का है।आगे पढिए...
जहाँ पर तीन बच्चों की माँ लता को मुस्लिम समुदाय के दो बच्चों के पिता से प्यार हो जाता है। युवक की बीवी को पता चलने पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में महिला की मौत हो गई और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर
वसीम का प्रेम प्रसंग किसी और से चल रहा है इसकी जानकारी वसीम की पत्नी को लग चुकी थी। रविवार को वसीम की पत्नी अपनी महिला मित्र को लेकर लता के घर पहुंच गई और उसे खींचकर जबरदस्ती अपने घर ले आई। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। राजेश अपनी पत्नी लता को ढूंढ़ने निकला तो उसे पता चला की वसीम और लता ने जगह खा लिया है और दोनों एसटीएच में भर्ती हैं। इसी बीच इलाज के दौरान लता की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं महिला की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
राजेश ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
राजेश ने वसीम और उसकी पत्नी फिरदौस पर लता से मारपीट, प्रताड़ित करने और जानलेवा पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में राजेश की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने वसीम और उसकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करा लिया है और जांच शुरू कर दी है। बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने कहा केस दर्ज हो चुका है और मामले की जाँच चल रही है।