मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने CA अंबर दलाल को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। अंबर दलाल पर 600 से भी ज्यादा लोगों के 380 करोड़ रुपये डकारने का आरोप है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Amber Dalal the fraud arrested from rishikesh
ऋषिकेश: 14 मार्च से लापता अंबर दलाल को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। 13 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को आखिरकार सफलता मिली। अंबर दलाल गिरफ्तारी से बचने के लिए समय-समय पर होटल बदल रहा था।
Amber Dalal the fraud arrested from Rishikesh
इन्वेस्टेमेंट एडवाइजर और चार्टर्ड एकाउंटेंट अंबर दलाल ने एक-दो नहीं बल्कि 600 से भी ज्यादा लोगों के पैसे लेकर उन्हें चूना लगाया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर भी शामिल हैं। 600 से भी ज्यादा लोगों को कुल 380 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला चार्टर्ड एकाउंटेंट अंबर दलाल अब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की हिरासत में है। गुरुवार 28 मार्च की रात मुंबई पुलिस और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने कंबाइंड ऑपरेशन में अंबर दलाल को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दलाल की कोर्ट में पेशी की गई। अब अंबर दलाल को 2 अप्रैल तक कस्टडी में भेजा गया है।
ऐसे लगाता था करोड़ों का चूना
लोग 15 साल से भी ज्यादा समय से अंबर दलाल के पास निवेश करते आ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महीने के 2% ब्याज पर लोगों ने पांच लाख रुपये लेकर दस करोड़ रुपये तक का निवेश इन्वेस्टेमेंट एडवाइजर और चार्टर्ड एकाउंटेंट अंबर दलाल के भरोसे किया हुआ था। ये पैसा कुल मिलाकर लगभग 380 करोड़ रुपये के आस पास है। आरोप है कि CA अंबर दलाल ने इन्वेस्टर्स का ये पैसा वापस ही नहीं किया। पैसा लगाने वाले सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन और दुबई के भी लोग हैं।
पुलिस को 13 दिन की छकाने के बाद हत्थे चढ़ा अंबर दलाल
अंबर दलाल ने छः सौ से भी ज्यादा लोगों से 380 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बड़ी रकम डकारी है। पुलिस ने जब अंबर दलाल की तलाश की तो उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद पता चला कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दलाल होटल बदल रहा है। मुंबई से उत्तराखंड तक उसने 13 दिन में कई होटल बदले।