लोकसभा चुनाव 2024: आदर्श आचार संहिता में नप गए भड्डू भाई, सोशल मीडिया में बन्दूक दिखा रहे थे

Lok Sabha Election 2024: रामनगर पुलिस टीम ने बिना लाइसेंस तमन्चा रखने के जुर्म में एक युवा को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर डाले थे आपत्तिजनक फोटो..
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Loksabha Election code of conduct: Lad Bhaddu Bhai caught in violating code of conduct
Image: Lad Bhaddu Bhai caught in violating code of conduct

रामनगर: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आदर्श आचार संहिता सभी जगह लगी है। ऐसे में पुलिस की सभी असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर है। आने जाने वाली सभी गाड़ियों की हर जगह चैकिंग की जा रही है।

Vikram Negi aka Bhaddu Bhai Caught violating code of conduct

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस की विशेष निगरानी रहती है, चुनाव के समय ये सभी जानते हैं। पर कहते हैं लातों के भूत बातों से नहीं मानते। उत्तराखंड के कुमायूं में थाना रामनगर में पुलिस ने एक ऐसे लड़के को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर शष्त्र-प्रदर्शन कर रहा था। चुनावों को देखते हुए आपत्तिजनक पोस्ट की तलाश में पुलिस टीम ने सोशल मिडिया की सघन चैकिंग के दौरान एक युवा को तमंचे के साथ प्रदर्शन करते हुए देखा। ये युवक अपनी बन्दूक के साथ फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा था। इस युवक का नाम पुलिस ने विक्रम सिंह नेगी उर्फ भड्डू बताया है।

शोऑफ में नप गए भड्डू भाई

विक्रम सिंह नेगी उर्फ भड्डू भाई को इसके बाद रामनगर पुलिस टीम ने बिना लाइसेंस तमन्चा रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस टीम विक्रम सिंह के पास से 1 पिस्तौल और एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। उक्त बरामद किए गए हत्यारों के आधार पर थाना रामनगर में सुसंगत धारा के अंतर्गत विक्रम सिंह के खिलाफ शस्त्र अधिनियम पंजीकृत (Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोशल मिडिया पर तमंचे के साथ अपनी photo का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति की पहचान विक्रम सिंह नेगी (आयु 29 वर्ष), सुपुत्र श्री इन्द्र सिंह नेगी निवासी हिम्मतपुर ठोडियाल पो.अ. सिमलखलिया रामनगर जिला नैनीताल बताई गई है।

आप भी सावधान रहें

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पुलिस की विशेष निगरानी है। राज्य समीक्षा का पाठकों से भी आग्रह है कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर लगी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें, ये लोकतंत्र का पर्व है इसे जिम्मेदारी के साथ मनाना हम सभी का फर्ज है।