गर्मी बढ़ते ही ऋषिकेश-हरिद्वार में पर्यटक आने लगे हैं, आज हाईवे जाम रहा, होटल-धर्मशालायें भी फुल हैं..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Rishikesh-Haridwar packed by tourists route diverted
हरिद्वार: मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ गयी है, पर्यटक वीकेंड पर उत्तराखंड की वादियों का रुख करने लगे हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में गर्मियों की छुट्टी के पहले वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ा हुआ है। जिस कारण पर्यटकों के साथ-साथ ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक के लोग जाम से परेशान हो गए।
Rishikesh-Haridwar packed by tourists route diverted
आज ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा पड़ा। गरुड़चट्टी में राफ्टिंग करने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रही, भीड़ के कारण ट्रैफिक भी जाम हो गया। यही हाल खारास्रोत का भी रहा, वहां पर भी गाड़ियां सड़क पर काफी देर कड़ी रहीं। सीजन की शुरुआत में ही इस तरह की भीड़ को देखकर दोनों शहरों के कारोबारी सभी बेहद खुश नजर आये।
धार्मिक नगरी हरिद्वार में शनिवार सुबह से ही हर चौराहे पर वाहनों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए सुबह से ही पर्यटकों का तांता लगा रहा, यहां सभी घाटों पर आज पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ गई। इसके अलावा मनसा देवी और मां चंडी देवी के दर्शन के लिए रोपवे पर भी पर्यटकों की लंबी कतार लगी रही।
होटल-धर्मशालायें भी फुल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिकेश और हरिद्वार में वीकेंड पर ज्यादातर होटल-धर्मशालाओं के कमरे पर्यटकों से भरे हुए हैं। उत्तराखंड के दोनों शहरों की सड़कों पर पर्यटकों के वाहनों की भीड़ से जाम की स्थिति है। ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर इस तरह जमा लगा हुआ है कि वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आ रहे हैं। ऋषिकेश हाइवे पर जाम का असर शहर की आंतरिक गलियों में देखा गया, यहां भी वाहनों के आवागमन में समस्या रही। नेपाली फार्म से शिवपुरी क्षेत्र तक घंटों वाहन रेंगते नजर आये। जाम इतना बढ़ गया कि वाहनों को डाइवर्ट करना पड़ा।
ये हैं डाइवर्ट किये रूट
ट्रैफिक मैनेज करने के लिए नटराज चौक से भानियावाला रोड पर डायवर्ट हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ऋषिकेश ने शिवपुरी, ब्रह्मपुरी की तरफ से आते वाहनों को कोयलघाटी तिराहे से एम्स रोड, पशुलोक बैराज, चीला होते हुए हरिद्वार की ओर भेज दिया। आईएसबीटी से रामझूला से कई वाहन शहर ही तंग चौदह बीघा की गलियों से आगे पहुंचे। जिस कारण शहर की तंग गलियों में दिनभर जाम लगा रहा। हरिद्वार रोड से बाजार पहुंचे वाहनों को देहरादून रोड के रास्ते से नटराज चौक भेजा, जहाँ से वे वाहन भद्रकाली के रास्ते तपोवन, ब्रह्मपुरी पहुंचे। इसके बाद भी शहर में पर्यटकों को जाम से राहत नहीं मिली।