Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: Char Dham Yatra 2024: अक्षय तृतीया, इस वर्ष 10 मई को पड़ेगी, और इसी दिन से शुरू होगी उत्तराखंड की पौराणिक चारधाम यात्रा। इसके एक दिन पहले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे और 10 मई को बाबा केदार अपने धाम में अपने भक्तों को दर्शन देना शुरू करेंगे। 10 मई को ही गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। पिछली Char Dham Yatra में हेलीकॉप्टर से 1.50 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ गए थे। इस साल ये आंकड़ा काफी बढ़ेगा, GMVN में हुई बंपर बुकिंग तो यही इशारा कर रही हैं।
चारधाम यात्रा 2024 में केदारनाथ हेली सेवा का किराया 5% की बढ़ेगा। चारधाम यात्रा 2024 में हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक व्यक्ति की आईडी से एक बार में अधिकतम छह सीटों की ही बुकिंग जा जाएगी। लेकिन ग्रुप में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 हैली सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। नई (5% Increased Rates) दरों पर अनुमानित किराया ये रहेगा..