अल्मोड़ा के द्वाराहाट विकासखंड के लिए गर्व की बात है कि वहाँ की बेटी गरिमा जोशी ने बंगलूरू में आयोजित भारतीय ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीते हैं।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Garima Won 3 Silver Medals in International Para Athletics
अल्मोड़ा: गरिमा जोशी ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए छठवीं भारतीय ओपन पैरा ऐथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। इस सम्मान से पहले भी द्वाराहाट की छतगुल्ला निवासी गरिमा जोशी ने पैरा एथलेटिक्स में कई पदक अपने नाम किए हैं।
Garima Won 3 Silver Medals in International Para Athletics
राहों में मुश्किलें तो आएंगी ही, लेकिन हौसला मत खोना, मंजिल तुम्हें ही पाना है। इन्हीं पंक्तियों को सिद्ध करते हुए उत्तराखंड की पैरा एथलीट ने अंतरराष्ट्रीय ओपन पैरा चैंपियनशिप में प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट विकासखंड के छतगुल्ला निवासी गरिमा जोशी ने भारतीय ओपन पैरा एथलेटिक्स में तीन रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने 6th Indian Open Para Athletics International Championship में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। गरिमा इससे पहले भी पैरा एथलेटिक्स में कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इन्होने 25 और 26 मार्च को कांटेर्व स्टेडियम बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी एफ 55 श्रेणी शॉर्टपुट, डिस्कश थ्रो, और जेवलिन थ्रो में तीन रजत पदक अपने नाम किए।
2018 में हुआ था सड़क हादसा
गरिमा जोशी जो वर्ष 2018 में एक सड़क हादसे के बाद व्हीलचेयर पर आ गई थी, उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार करके न केवल अपने आत्मविश्वास को बनाया रखा बल्कि साबित किया कि सफलता के लिए मजबूरियां नहीं होतीं। उन्होंने अपने अंदर की ताकत को पहचाना और खेल की दुनिया में खुद को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।