उत्तराखंड: नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी रानीखेत की बेटी सुनीता खड़ायत, पिता से ली प्रेरणा

पहाड़ की बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत से और पिता की प्रेरणा से भारतीय नौसेना में ‘सब लेफ्टिनेंट’ का पद हासिल किया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Sunita Khadayat news: Sunita Khadayat becomes Lieutenant in Navy
Image: Sunita Khadayat becomes Lieutenant in Navy

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के शिव दुर्गा विहार फुलचौड़ क्षेत्र की रहने वाली सुनीता खड़ायत ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में शपथ ग्रहण कर राज्य और अपने जनपद का मान बढ़ाया है।

Sunita Khadayat becomes Lieutenant in Navy

उत्तराखंड के कई युवा बेटी हो या चाहे बेटा सैन्य क्षेत्र में उच्च पदों पर तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। राज्य की बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम आगे कर समाज से लड़की और लड़के का भेद मिटा रही हैं। और साथ ही देश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही पहाड़ी की होनहार बेटी सुनीता खड़ायत के बारे में, रानीखेत गांव की बेटी सुनीता खड़ायत का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के शिव दुर्गा विहार फुलचौड़ क्षेत्र की रहने वाली सुनीता खड़ायत ने भारतीय नौसेना में सब

पिता से प्रेरणा लेकर बनी लेफ्टिनेंट

के रूप में शपथ ग्रहण कर राज्य और अपने जनपद का मान बढ़ाया है। सुनीता खड़ायत ने 27 मार्च कोअपनी ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में शपथ ग्रहण की है। सुनीता के सेना में चयन होने से उनके परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर छाई है।
सुनीता मूल रूप से रानीखेत अल्मोड़ा की निवासी है। और वर्तमान में नैनीताल के हल्द्वानी शहर में रहती हैं। सुनीता खडायत की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल और कान्वेंट स्कूल से पूर्ण हुई। उसके बाद उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुनीता ने उत्तराखंड के देहरादून से कंप्यूटर साइंस विषय में B.Tech की की पढ़ाई की।
बीते 27 मार्च को पहाड़ की बेटी सुनीता खडायत ने गुजरात के ईएनएस वालसुरा में भारतीय नौसेना की ट्रेनिंग पूरी कर सब लेफ्टिनेंट की शपथ ग्रहण की है । सुनीता को देश की रक्षा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा स्वयं उनके पिता राजेंद्र सिंह खड़ायत से मिली है।सुनीता के पिता भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं।