Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: हफ्तेभर पहले हुए कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 10 लाख की सुपारी दी गई थी। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल अन्य की जांच चल रही है।
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में 28 मार्च को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य दो आरोपी अब भी फरार हैं। इन्होने अपने बयान में बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी पंजाब के शूटरों को दी गई थी। इस काण्ड में नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब का एक सेवादार भी शामिल था। जो बाबा तरसेम सिंह की दिनचर्या की पल-पल की खबर दोनों शूटरों को देता था और उसी ने इन्हें हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।
एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने नानकमत्ता थाना पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि नानकमत्ता में 28 मार्च को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई थी। इसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह और अमर जीत सिंह रायफल से हत्या करते दिखाई दिए। जिसके बाद दोनो बदमाशों की धरपकड़ को 11 टीमो का गठन किया था और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही थी।
सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के सहयोगियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य दो आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहापुर और पीलीभीत जिलों से हैं। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मुख्य आरोपी सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अपराधियों को एक स्पष्ट संदेश देता है कि वे कानून से बच नहीं सकते। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की उम्मीद है। आगे पढ़िए...