Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल राइफल्स के जवान संजय सिंह रावत का लेह में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। संजय पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के कुसली गांव के रहने वाले थे। जवान की मौत से जिले में शौक की लहर है। उनके निधन से उनकी 5 साल की बेटी और 6 माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। संजय रावत पिछले 13 सालों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गढ़वाल राइफल्स के जवान संजय सिंह रावत के चाचा सोहन सिंह रावत को सेना की तरफ से एक सूचना प्राप्त हुई थी। उसमें बताया गया कि संजय को बीते 3 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी मौत हो गई। इस खबर को सुनते ही परिवार के साथ ही कुसली गांव में गहरा शोक छा गया।
इसके बाद फौजी संजय सिंह रावत की मृत देह को उनके पैत्रिक गांव लाया गया, जहां 'बदरी विशाल लाल की जय' के जयघोष के साथ, पूरे सैनिक सम्मान से गढ़वाल राइफल्स के फौजी संजय सिंह रावत को अश्रुपूरित आखिरी विदाई दी गई। संजय 2011 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वे अपने पीछे 5 साल की बेटी, 6 माह के बेटे समेत पत्नी पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गढ़वाल राइफल्स के सैनिक को राज्य समीक्षा भी सलाम करता है.. जय हिंद।