लम्बे समय के बाद आखिरकार कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचाकरों को मैदान में उतार दिया है। जल्द ही सभी दिग्गज देवभूमि में अपने पार्टी प्रत्याशियों के लिए रैलिया और जनसभाएं करते दिखेंगे।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024 Congress Star Campaigners List Released
देहरादून: चुनाव का शंखनाद करने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे कई बड़े नेता आ रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
Uttarakhand Congress Star Campaigners List Released
उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते मोदी जी समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता यहाँ पर चुनाव प्रचार के लिए आ चुके हैं और लगातार ताबड़तोड़ रैली, रोड शो कर रहे हैं। वहीं लम्बे इंतज़ार के बाद कांग्रेस ने अपने स्टार सूची जारी कर दी है जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे बड़े नेता पार्टी के लिए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार-प्रसार करेंगे। राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही उत्तराखंड के सीनियर नेता भी स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव मैदान में प्रचार करते नज़र आयेंगे।
राहुल गाँधी 9 अप्रैल को आएंगे हरिद्वार और अल्मोड़ा
उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों के लिए चुनावी प्रचार प्रसार में इन बड़े 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जितेंद्र सिंह, कुमारी शैलजा, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह, अलका लांबा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अमरिंदर सिंह आदि सभी नेता उत्तराखंड आकर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं और रैलियां करेंगे। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सचिन पायलट की मांग भी थी लेकिन लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है।
-
कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची
Image: Congress Star Campaigners List Released
कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव से पहले अपना घोषणापत्र और साथ ही अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। 9 अप्रैल को राहुल गांधी हरिद्वार और अल्मोड़ा में चुनावी रैली में शामिल हो सकते हैं। जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के कुल 30 नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
चुनावी प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 40 नाम हैं जिसमें से प्रदेश के 30 नेता शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल पाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का नाम भी इसमें शामिल है। लेकिन ईडी की जांच के बाद से अभी तक वे किसी भी चुनावी प्रचार में नहीं दिखे।