Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से दे दिया इस्तीफा और साथ ही पार्टी से हुए 6 साल के लिए निष्कासित। भाजपा में हुए शामिल।
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Former Minister Dinesh Aggarwal Resigns From Congress joins BJP
देहरादून: दिनेश अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा, “मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।
Former Minister Dinesh Aggarwal Resigns From Congress, Joins BJP
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव शुरू होने के महज 13 दिन शेष हैं और फिर से एक पार्टी के दिग्गज नेता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। दिग्गज नेताओं का पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार बना हुआ है। कांग्रेस को अब अपनी साख बचाना चुनौती बनता जा रहा है। दिनेश अग्रवाल का कांग्रेस की विचारधारा से गहरा संबंध है और उन्हें पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं में गिना जाता है। वह तीन बार विधायक रहे हैं, साथ ही कांग्रेस की एनडी तिवारी सरकार और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें भी पार्टी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया था। हालांकि, इस सूची की जारी होने के एक दिन बाद ही दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।
पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित
उत्तराखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री और पीसीसी सदस्य दिनेश अग्रवाल और नगर निगम पार्षद राजेश परमार को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस निर्णय के बाद उनकी पार्टी से सदस्यता छह वर्षों के लिए निलंबित की गई है। शनिवार को उन्होंने अपना इस्तीफा उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है।
पार्टी से नाराजगी के चलते लिया फैसला
प्रदेश कांग्रेस संगठन से दिनेश अग्रवाल लम्बे समय से नाराज चल रहे थे। कुछ दिन पूर्व संगठन में हुए जिला व महानगर स्तर की नियुक्तियों पर उन्होंने पहले भी नाराजगी जताई थी जिसके बाद उनके आवास पहुंचकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तीन घंटे की बातचीत के बाद मामले को कुछ शांत किया। लेकिन इस मामले में दिनेश अग्रवाल ने प्रदेश संगठन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से दूरी बनाए रखी और पार्टी से अलग राह पर चलने का फैसला लिया। उन्होंने संक्षिप्त पत्र में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का फैसला लिया है। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं राजनितिक गलियारों में गूँज रही है।
Update: दिनेश अग्रवाल ने रविवार को ली बीजेपी की सदस्यता
अभी मिल रही अपडेट बता रही हैं कि, एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक दिनेश अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम में विनोद चमोली, महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।