कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है, लेकिन रोज उसे किसी न किसी झटके का सामना करना पड़ रहा है। उसके नेताओं के साथ कब विश्वासघात होगा, यह किसी के लिए स्पष्ट नहीं है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Mahendra Bhat Video
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का एक ताज़ा वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। इस विडियो में भाजपा नेता महेंद्र भट्ट कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का सही तरीके बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गतिविधियों में चर्चा का केंद्र बन गया है।
Lok Sabha Election 2024: BJP Leader Video Viral
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में दलबदल का खेल भी जमकर चल रहा है। नेता एक के बाद एक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में महेंद्र भट्ट फोन पर दल बदल के विषय पर बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं और भाजपा में शामिल होने के लिए जरूरी निर्देश भी दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद से यह राजनीति के गलियारों में खूब चर्चाएं बटोर रहा है। प्रदेश में इन दिनों भाजपा ज्वाइन करने वालों के लम्बी लाइन लग चुकी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भी लगातार बीजेपी में शामिल हुए जा रहे हैं। रविवार को ही कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ले ली।
क्या है महेंद्र भट्ट के विडियो में
कैमरों के सामने ही फ़ोन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूरी बातचीत करते हैं। विडियो में फोन पर महेंद्र भट्ट किसी को कांग्रेस से रिजाइन करने की बात कह रहे है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कहते हैं कि कांग्रेस से रिजाइन करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी आस्था होने की बात कहते हुए आप भाजपा के प्रत्याशी के लिए काम करने की बात कहिए।
कांग्रेस के दो और वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ी पार्टी
प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही डॉ सुरेश गंगवार ने भी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफ़ा भेजा है। पार्टी हाई कमान ने तत्काल एक्शन लिया है और दोनों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।