Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तराखंड के लोकसभा चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों में से 23 करोड़पति हैं। इनमें से माला राज्य लक्ष्मी शाह, जो देश के शीर्ष 10 अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में चौथे स्थान पर हैं और वहीं गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रहीं रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।
Association for Democratic Reforms (ADR) की नवीनतम रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में एडीआर ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। इस विश्लेषण के अनुसार 1618 उम्मीदवारों में से 252 पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य के 55 उम्मीदवारों में से 7 पर अपराधिक और 6 पर गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
देश के शीर्ष धनी प्रत्याशियों की सूची में टिहरी गढ़वाल प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह देश में चौथे स्थान पर हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ 716 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे ऊपरी पायदान पर हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने नामांकन में कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये बताई है। जिसमें 55 करोड़ 30 लाख 39 हजार 424 की चल संपत्ति और 151 करोड़ 57 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। इन्होने वर्ष 2022-23 के लिए पति और अपनी कुल आय को सात करोड़ रुपये बताया है, जिसमें उनकी व्यक्तिगत आय 23 लाख रुपये प्रतिवर्ष है।