Uttarakhand: कोटद्वार से नजीबाबाद जा रही रोडवेज बस पलटी, 16 लोग घायल

Uttarakhand News: कोटद्वार से नजीबाबाद जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस सड़क किनारे पलट गयी, रोडवेज की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोग घायल हो गए..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Roadways bus Accident: 16 people injured as Kotdwar to Najibabad Roadways bus overturned
Image: 16 people injured as Kotdwar to Najibabad Roadways bus overturned

कोटद्वार: कोटद्वार से नजीबाबाद जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है।

Kotdwar to Najibabad Roadways bus Accident

कोटद्वार से नजीबाबाद जा रही रोडवेज बस सड़क से बाहर निकल गई और पलट गयी। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि बस सड़क के किनारे पूरी तरह पलट गयी है। गनीमत ये रही कि बस में सवार कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। 16 व्यक्ति जो घायल बताये जा रहे हैं, उन्हें कोटद्वार अस्पताल में चिकित्सा दी जा रही है। कोटद्वार नजीबाबाद के बीच बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की ये बस कोटद्वार से नजीबाबाद की तरफ जा रही थी।

  • अनियंत्रित होकर रोडवेज सड़क से बाहर निकल गई

    Kotdwar to Najibabad Roadways bus Accident
    Pic: 1/ 2
    Image: Kotdwar to Najibabad Roadways bus Accident

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरी तरफ से एक वाहन आ जाने से बस एक और मुड़ गयी जिसके बाद अनियंत्रित होकर बस सड़क से बाहर निकल गई और पलट गयी। सूचना मिलने पर मौके पर एम्बुलेंस पंहुची, स्थानीय लोगों ने मदद कर घायलों को बस से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पंहुचाने में मदद की।

  • 15 से 16 लोग घायल

    Images: Kotdwar to Najibabad Roadways bus accident
    Pic: 2/ 2
    Image: Images: Kotdwar to Najibabad Roadways bus accident

    गनीमत रही कि बस सवारों को मामूली चोट और खरोचें आई हैं। दुर्घटना में 15 से 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।