प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को आएंगी उत्तराखंड, कांग्रेस के चुनाव प्रचार को मिलेगी धार

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका पहली स्टार प्रचारक होंगी जो पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी रैली करेंगी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Priyanka Gandhi: Priyanka Gandhi Rally On 13 April in Haridwar and Pauri Garhwal
Image: Priyanka Gandhi Rally On 13 April in Haridwar and Pauri Garhwal

हरिद्वार: प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। वह 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर चुनावी रैली करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी तक राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

Priyanka Gandhi Rally On 13 April in Haridwar and Garhwal

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव प्रचार को गति देने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों का सिलसिला लगातार जारी है इस बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से कांग्रेस का कोई भी प्रमुख राष्ट्रीय नेता अभी तक प्रचार को उत्तराखंड में नहीं आया था। लेकिन अब कांग्रेस भी अपने प्रचार अभियान को धार देना के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर चुका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल संसदीय क्षेत्रों में प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी रैलियाँ होंगी।
अभी तक दोनों संसदीय क्षेत्रों में रैली का स्थान तय नहीं हुआ है, लेकिन हरिद्वार जिले में रुड़की और पौड़ी गढ़वाल में गौचर में रैली कराने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है और पार्टी ने रैलियों की तैयारी भी शुरू कर दी हैं। हरिद्वार और गढ़वाल संसदीय क्षेत्रों में एक ही दिन चुनावी रैली का आयोजन किया जाएगा। इन रैलियों में संसदीय क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे, यह रैली एक ऐतिहासिक साबित होगी।
राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि एक-दो दिनों में राहुल गांधी व अन्य स्टार प्रचारकों के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय हो सकते हैं।