Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है कि शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं और इस बीच युवती स्वजन गाँव के लड़के के साथ फरार जो गई।
उत्तराखंड के शहर रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आई है जहाँ पर एक युवती अपनी शादी से ठीक 12 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। युवती के घरवालों को जब इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करके बताया कि घर में शादी की तैयारियां जोरों पर है और शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के स्वजन ने उसकी 21 अप्रैल को शादी तय की थी, लेकिन सोमवार देर रात युवती घर से गायब हो गई। अगली सुबह जब मंगलवार को वह घर में नहीं मिली तो परिवार वालों ने पुलिस में तहरीर दी। युवती का अपने ही गांव के एक युवक के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो भी इस दौरान अपने घर से गायब चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।