प्रधानमंत्री मोदी की ऋषिकेश में आयोजित चुनावी रैली के लिए उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के पहुंचने का सिससिला शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों की जाँच की जा रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: PM Modi Rishikesh Visit in lok sabha elections 2024
ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के सिलसिले में उत्तराखंड आएंगे। PM मोदी आज टिहरी गढ़वाल सीट से भाजपा के स्टार प्रचारक बनकर ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। PM मोदी ऋषिकेश आईडीपीएल हॉकी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें वे उत्तराखंड से जुड़े कुछ अहम वादे कर सकते हैं। भाजपा नेता एवं कर्मचारी उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभी कार्यकर्त्ता आईडीपीएल ऋषिकेश के मैदान में उनकी जनसभा के लिए विशेष तैयारी करने में लगे हैं। PM मोदी की ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल लोक सभासीट से बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने का अनुमान है।
लोक सभा चुनाव 2024: दूसरी बार उत्तराखंड में PM मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अप्रैल को कुमाऊं के रुद्रपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए PM मोदी का गढ़वाल मंडल में पहला दौरा है। उनकी इस जनसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष तैयारी की है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PM मोदी के स्वागत की तैयारियों के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं, और CM धामी खुद रैली स्थल पर जाकर सुरक्षा और स्वागत की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
ऋषिकेश में एसपीजी तैनात
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही राजधानी देहरादून एयरपोर्ट पर वायु सेना के चार "MI 17" हेलीकॉप्टर पहुंच चुके हैं। देहरादून एयरपोर्ट से तीन हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री मोदी के साथ रवाना होंगे, और एक हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय मोड पर देहरादून एयरपोर्ट पर ही रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा स्थल ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान की सुरक्षा की कमान एसपीजी (Special Protection Group) ने अपने हाथ ले ली है। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए नियुक्त पुलिस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने जानकारी दी। ऋषिकेश में कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थिति ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की चेकिंग बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीम करेंगी। PM मोदी की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल के आस-पास आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षक और करीब एक हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए चयनित अधिकारी एवं कर्मचारी एवं सैनिक निर्धारित समय से चार घंटे पहले ही अपनी ड्यूटी पर पहुंचेंगे।
-
1 घंटा चुनावी सभा को संबोधित करेंगें PM मोदी
Image: PM Modi Rishikesh Visit
प्रधानमंत्री मोदी की ऋषिकेश में आयोजित चुनावी रैली के लिए उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के पहुंचने का सिससिला शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर एंट्री से पहले एक बार सभी लोगों की जाँच की जा रही है। चैकिंग करने के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर जाने दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के जानकारी दी है कि ऋषिकेश आईडीपीएल हॉकी मैदान में बनाए गए पंडाल में करीब 50 हजार लोग आसानी से बैठ सकते हैं। पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है। उत्तराखंड भाजपा का दावा है कि PM मोदी की इस चुनावी जनसभा में करीब एक लाख लोग पहुंचेंगे। ऋषिकेश आईडीपीएल हॉकी मैदान में में 35 डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।