पहाड़ चढ़ने की ताकत नहीं कांग्रेस में, कुछ साल बाद विलुप्त हो जाएगी: राजनाथ सिंह

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर का आगाज़ हो चुका है। भाजपा के प्रमुख प्रचारक प्रचार कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटा रहे हैं। कल अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह न
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Lok Sabha Election 2024: Rajnath Singh Said Congress To Become Extinct Like Dinosaur in A Few years
Image: Rajnath Singh Said Congress To Become Extinct Like Dinosaur in A Few years

अल्मोड़ा: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डायनासोर की तरह कांग्रेस धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। उन्होंने कांग्रेस पर तीव्र आलोचना की और कहा कि अब कांग्रेस में पहाड़ चढ़ने की कोई ताकत नहीं बची है।

Rajnath Singh Said Congress To Become Extinct Like Dinosaur in A Few years

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी का चुनाव प्रचार तेजी से जारी है। स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां प्रतिदिन प्रदेश के किसी न किसी शहर में आयोजित होती है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ही सालों में कांग्रेस पार्टी भी डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने पार्टी कुछ हद तक टेलीविजन पर ‘बिग बॉस’ के घर की तरह बन गई है। वे रोजाना एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं।

डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस

उन्होंने बताया कि कांग्रेस से नेताओं का पलायन जारी है। एक के बाद एक वे पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुझे डर है कि कुछ सालों में कांग्रेस ‘डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी’। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज़ाद भारत का पहला घोटाला, जीप घोटाला, कांग्रेस के जमाने में हुआ। कांग्रेस के शासन काल में ही भ्रष्टाचार के कारण मंत्री तक को जेल जाना पड़ा। वर्ष 2019 तक उत्तराखंड में 100 में से 9 परिवार के पास ही पाइप्ड वाटर की सुविधा थी। आज उत्तराखंड के 100 में से नब्बे परिवारों के घर में नल से जल आता है।

मोदी जी का कार्य सराहनीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की प्रशंसा की और कहा कि दुनिया में कोई भी मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर उंगली उठाने का साहस नहीं कर सकता। उनका कार्य पूरे देश के लिए सराहनीय है। उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में एक जनसभा को संबोधित करते समय राजनाथ सिंह ने कहा, "देश की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में 10 साल से चल रही है। भारत में कोई भी व्यक्ति उंगली नहीं उठा सकता और कह सकता है कि पिछले 10 वर्षों में मोदी जी की सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।