देहरादून: 7 महीने तक युवती से होता रहा दुष्कर्म, अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी दी थी

चकराता से एक बेहद ही शर्मनाक करने वाली खबर सामने आई है जहां एक महिला के साथ कमरे में घुसकर रेप करने का मामला संज्ञान आया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Sexual Exploitation: Woman Raped For 7 Months After Threatening To Make Video Viral
Image: Woman Raped For 7 Months After Threatening To Make Video Viral

देहरादून: महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक सात महीने तक दुष्कर्म करता रहा और इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के गाँव जाकर भी शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

Woman Raped For 7 Months After Threatening To Make Video Viral

कुछ सालों से उत्तराखंड में इस तरह के मामले बढ़ने लगे हैं। बढ़ते दुष्कर्म के मामलों ने सामाजिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरबर्टपुर क्षेत्र में किराए पर रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि मुकेश खन्ना निवासी रंगियो खेड़ा साबड़ा (चकराता) सात महीने पहले उसके कमरे में आया। पहले से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे। आरोप है कि कमरे में आकर युवक ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार सात महीने तक दुष्कर्म करता रहा।

गाँव आकर भी बनाए सम्बन्ध

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह पिछले 6 अप्रैल को अपने गाँव आई थी। इस दौरान आरोपी भी वहां पहुँच गया और उसने युवती से गाँव में भी शारीरिक सम्बन्ध बनाए। आरोपी की इस हरकत को गाँव वालों ने देख लिया। पीड़िता ने इस मामले को लेकर बीते 10 अप्रैल को चकराता तहसील की राजस्व चौकी में तहरीर दी है। जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के इस मामले की जांच सिविल पुलिस करेगी, इसके निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।