Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में बुजुर्गों के हाथों लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गयी है। उत्तराखंड में कुल 145495 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से शुरू हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग।
भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा के अंतर्गत उत्तराखंड में लगभग डेढ़ लाख बुजुर्ग और दिव्यांग जनों का घर से ही वोट देना शुरू हो गया है।
उत्तराखंड में प्रथम चरण में इस सुविधा का उपयोग कर कुल 145495 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें 26,462 पुरुष, 38,696 महिला और 2 थर्ड जेंडर मिलाकर कुल 65,160 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु वाले हैं। साथ ही 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्यांगता वाले कुल 80,335 मतदाताओं में से 50,018 पुरुष, 30,314 महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर हैं।
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन(पीडब्ल्यूडी) वैकल्पिक घर से मतदान करने सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस श्रेणी के मतदाताओं ने पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए अपना वोट डालना शुरू कर दिया है। देश भर में 81 लाख से अधिक 85+ वृद्ध मतदाता और 90 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं।