Uttarakhand: योगीमय हुई देवभूमि, कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक.. छाए बुलडोजर बाबा

रेल, सड़क और हवाई यात्रा का नेटवर्क हो या उज्जवला योजना, योगी ने केंद्र की जमकर तारीफ़ की। अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका बचपन उत्तराखंड में ही बीता है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
CM Yogi in Uttarakhand: CM Yogi Adityanath rally from Kumaon to Garhwal
Image: CM Yogi Adityanath rally from Kumaon to Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल में "कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम और पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्रथम" और हल्द्वानी में "कांग्रेस पार्टी समाधान की नहीं समस्या की पार्टी"... योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि में कांग्रेस के कार्यकाल पर जमकर फिकरे कसे।

Homeboy CM Yogi Adityanath in Uttarakhand

आज, श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत में कहा उत्तराखंड आना उन्हें आध्यात्मिक अनूभूति का एहसास कराता है। CM योगी ने गढ़वाल में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र एक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है। अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करती देवभूमि उत्तराखण्ड के गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन को संबोधित कर रहा हूं.. केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास के साथ बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को लागू कर रही है।

गरजे बुलडोजर बाबा

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बुलडोजर बाबा गरजे कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 13 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार रैली के लिए उत्तराखंड आए थे। योगी आदित्यनाथ ने हल्द्वानी शहर में चुनावी जनसभा सम्बोधित किया। आज 14 अप्रैल को उत्तराखंड में तीन लोकसभा सीटों श्रीनगर गढ़वाल में, देहरादून और रुड़की में सीएम योगी की चुनावी जनसभा हैं।

बचपन यहीं बीता, समझता हूं दर्द: CM योगी

रेल, सड़क और हवाई यात्रा का नेटवर्क हो या उज्जवला योजना, योगी ने केंद्र की जमकर तारीफ़ की। अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका बचपन उत्तराखंड में ही बीता है। लोगों को पीने का पानी लेने के लिए मीलों चलना पड़ता था लेकिन अब केंद्र सरकार की बदौलत हर नल जल की सुविधा उपलब्ध है। खाना बनाने के लिए जंगल में लकड़ी लेने का कड़ा संघर्ष होता था। उस समय कांग्रेस सरकार गरीब तबके के लोगों को मिट्टी का तेल तक मुहैया नहीं करवा पाती थी। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार उज्जवला योजना से हर घर रसोई गैस मुहैया करवा रही है।

कांग्रेस पार्टी समाधान की नहीं समस्या की पार्टी: योगी आदित्यनाथ

कल हल्द्वानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर कढ़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी समाधान की नहीं समस्या की पार्टी है। जनसभा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए आई है। उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अनेक बार समस्याएं खड़ी की हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन तलाक की बात हो या फिर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही इन कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। देश में सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए थे, जो बहुत ही शर्मनाक बात है। भारत में भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, जातिवाद,आंतकवाद आदि मुद्दे कांग्रेस पार्टी की ही देन हैं। सीएम योगी ने कहा कि देश में अयोध्या विवाद भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है।