उत्तराखंड: जनसभा में "बाल योगी" बने आकर्षण का केंद्र, खुद हैरान रह गए CM योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगने पहुंचे थे। इस दौरान रुड़की में आयोजित जनसभा के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी का ध्यान एक बच्चे ने खींच लिया। सीएम योगी भी उस बच्चे
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Yogi Adityanath In Roorkee : Child Reached The Stage Dressed As Yogi Adityanath In Roorkee
Image: Child Reached The Stage Dressed As Yogi Adityanath In Roorkee

रुड़की: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी एक बच्चे पर उनकी नजर गई। वह बच्चा CM योगी आदित्यनाथ के जैसी ही वेशभूषा में गुलदस्ता लिए खड़ा था। योगी आदित्यनाथ ने मंच से बच्चे को ऊपर बुलाया और उसे लखनऊ आने का न्यौता भी दिया।

Child Reached The Stage Dressed As Yogi Adityanath In Roorkee

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के सिर्फ 3 दिन शेष हैं और सभी राजनितिक पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के साथ रैलियां आयोजित कर रही हैं, जिनमें भारी जनसंख्या में भीड़ जुट रही हैं। कल रुड़की क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम में भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। इस जनसभा में एक बच्चा उनकी वेशभूषा में गुलदस्ता लिए खड़ा हुआ था, तभी मंच से बच्चे को योगी आदित्यनाथ ने आवाज दी और उसे ऊपर बुलाया, उसके बाद बच्चे ने उन्हें बुके भेंट की और रैली में इस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में आया बच्चा चर्चा का विषय बन रहा।

शौर्य के प्रेरणाश्रोत योगी जी

इस बाल-योगी का नाम शौर्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, तो उनकी नजर एक बच्चे पर पड़ी। बच्चे को देखते ही सीएम योगी के चेहरे पर मुस्कान आई और उनकी आंखों में चमक उठी। बच्चा सीएम योगी के बालस्वरूप में पहुंचा था और उसके मंच पर पहुँचते ही लोग जोर-जोर से योगी-योगी के नारे लोग लगाने लगे। कुछ नेताओं ने बच्चे को गोद में उठा लिया और सीएम योगी भी उनके साथ गुफ्तगू करने लगे। सीएम योगी ने बच्चे को लखनऊ आने का न्यौता भी दिया। शौर्य ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी से बहुत प्रेरित हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं। इसके साथ ही बच्चे के पिता ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने उत्तराखंड में एक के बाद एक कई रैलियां की और जनता से बीजेपी के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत का नाम पूरे विश्व में उच्च है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कहीं बम फटता है, तो पाकिस्तान सबसे पहले स्वीकार करता है कि वह इसके पीछे नहीं है। योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे।
उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उस समय मन खिन्न हो जाता था, उनका एजेंडा स्वार्थ और देश के विघटन का था। आगे कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जिले से हैं, हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। आज केवल तीन-चार ही जनपदों में नक्सलवाद है, तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।