अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में बिजली गुल होने कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में दो दिनों से बिजली बंद होने से व्यापारियों की दो लाख रुपये से अधिक की आइसक्रीम पिघल के बर्बाद हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Women in Sult demand compensation for Ice Cream
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कई-कई दिनों तक बिजली गुल रहना एक आप बात है। बिजली पावर हाउस तो हर क्षेत्र बने हैं लेकिन बिजली की समस्याएं खत्म ही नहीं होती। जिससे ग्रामीणों को कई समस्याएं होती हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए परेशानी होती है। क्षेत्रीय व्यापारियों को भी बिजली कटौती के कारण कई समस्याएं होती हैं।
Women in Sult surrounded Power House, demand compensation for Ice Cream
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में दो दिनों से बिजली के अभाव कारण व्यापारियों की दो लाख रुपये से अधिक की आइसक्रीम गर्मी में बर्बाद हो गई। जिस कारण सल्ट क्षेत्र की महिला व्यापारियों ने पॉवर हाउस पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव करते हुए वहां पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने यूपीसीएल से अपने नुकसान की भरपाई की मांग की। अल्मोड़ा के सल्ट बाजार सहित क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में शुक्रवार से बिजलीगुल हो गई थी। शनिवार को भी देर शाम तक बिजली बंद पड़ी रही।
बर्बाद हो गई लाखों की आइसक्रीम
गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण बाजार में कारोबारियों ने आइसक्रीम का पर्याप्त स्टॉक रखा है। लगातार दो - तीन दिनों तक तक बिजली बंद पड़ने के कारण फ्रिज में रखी आइसक्रीम पिघलकर बर्बाद हो गई। जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। इस के स्थानीय महिला व्यापारियों का आक्रोश बढ़ गया। और उन्होंने इसके खिलाफ हंगामा करना शुरू किया।
पॉवर हाउस में किया घेराव
सल्ट बाजार की महिला व्यापारी पॉवर हाउस पहुंची और वहां के अधिकारियों, कर्मचारियों का घेराव करते हुए अपने नुकसान की भरपाई की मांग की। पावर हाउस में मौजूद टीम ने महिला व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए आननफानन में क्षेत्र की बिजली की खराबी को तुरंत ठीक किया। सल्ट बाजार की महिला व्यापारी शांति रावत, सुनीता रावत, मोहिनी देवी, अंजू बोरा, सुशील गोयल, हीरा बोरा, बबिता देवी, सरिता शर्मा, सीमा रावत, गीता शर्मा, आदि वहां मौजूद थीं। इन सभी महिला व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में हर रोज बिजली गुल हो रही है, इससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। और ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। सल्ट क्षेत्र में काफी लम्बे समय से हर रोज घंटों बिजली कटौती हो रही है, इससे सभी क्षेत्रवासी परेशान हैं।
बंदरों के कारण आई थी समस्या
बिजली विभाग टीम का कहना है कि कोट- बंदरों के बिजली के तारों पर झूलने से क्षेत्र की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। टीम द्वारा बिजली खराबी को दूर कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।