Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल लोकसभा सीट पर मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बड़े नेता रहे प्रदीप तिवाड़ी अपनी पत्नी पूनम तिवारी के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। प्रदीप तिवाड़ी को राहुल गांधी का करीबी नेता कहा जाता है।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका मिल चुका है। प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस को झटका देने के लिए बीजेपी में शामिल हो गए हैं। साथ में उनकी पत्नी और श्रीनगर गढ़वाल की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। प्रदीप तिवारी कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। प्रदीप तिवारी गढ़वाल सीट पर कांग्रेस के लिए बड़ा चेहरा माने जाते हैं उनकी युवाओं पर अच्छी पकड़ है। वहीं इनकी पत्नी श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और उनकी भी महिलाओं में मजबूत पकड़ है। इसका फायदा अब भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलेगा।
प्रदीप तिवाड़ी के कांग्रेस में होने वाले योगदान से उन्हें चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रदीप तिवाड़ी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। भाजपा में शामिल होने बाद उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी पूनम तिवाड़ी और सहयोगियों के साथ गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की अध्यक्षता में भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा पार्टी श्रीनगर और पूरे प्रदेश में विकास को लेकर अच्छे कार्य कर रही है, जिसके कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।