जोशीमठ जनपद चमोली के नीती घाटी के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी के डॉक्टर धीरज सिंह कुंवर ने देश के सर्वोच्च परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग में 559 रैक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Dr Dheeraj Kunwar Qualified UPSC CSE 2023
चमोली: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1016 उम्मीदवारों में उत्तराखंड के कई युवाओं का नाम शामिल है। जिसमे एक और नाम जुड़ चुका है धीरज सिंह कुंवर का ये एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं।
Dr. Dheeraj Kunwar Qualified UPSC CSE 2023
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परीक्षा परिणाम बीते मंगलवार 16 अप्रैल को घोषित कर दिया है। जिसमें उत्तराखंड के कई युवाओं ने एक बार फिर से अपना परचम लहराकर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। आज हम आपको एक ऐसे युवा के बारे में बताएँगे जिन्होंने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर देशभर के चुनिंदा नामों की सूची में अपनी जगह बनाई है। हम बात कर रहे हैं चमोली नीती घाटी के गांव द्रोणागिरी के धीरज सिंह कुंवर की। धीरज ने UPSC (CSE) 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभर में 559 स्थान प्राप्त किया है।
विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं पिता
धीरज का जन्म जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में वर्ष 1997 में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर धन सिंह कुंवर एक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर सेवा दे रहे हैं। उनकी माता सावित्री देवी कुंवर एक कुशल गृहणी हैं। धीरज तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। छोटे होने के कारण धीरज के इरादे हमेशा से बड़े रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में हुई। धीरज की बचपन से ही पढ़ाई में रुचि थी और उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट St. Theresa School हल्द्वानी से पूरी की।
पेशे से डॉक्टर हैं धीरज
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद धीरज ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से MBBS की डिग्री प्राप्त की और वो पेशे से एक डॉक्टर हैं। धीरज का किताबों से मोह फिर भी नहीं रुका और उन्होंने फिर से एक बड़ी उपलब्धि की ओर अपने कदम बढ़ाए। उनके इस जूनून और समर्पण से आज वे देश की सबसे बड़ी परीक्षा में चयनित हुए। धीरज की इस उपलब्धि पर उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। सभी लोग उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।