Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
कोटद्वार: प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। उर्वशी रौतेला भी कोटद्वार में मतदान करने पहुंचीं। मतदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने की अपील की।
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी उत्तराखंड पहुंचकर अपना मत दे रहे हैं। अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला भी कोटद्वार में मतदान करने पहुंचीं। मतदान के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। उर्वशी रौतेला ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया है। आज सभी को अपने घर से निकलकर वोट करना चाहिए। उर्वशी रौतेला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तराखंड से हैं, जिसके पिता गढ़वाली और माता कुमाऊंनी हैं। इसलिए, वह वोटरों से अपील कर रही हैं कि वे अपना मत उन्हें दें, जो उत्तराखंड को पूरी तरह से विकसित कर सकते हैं।