Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: वोटिंग के माहौल में उत्साह का आलम यह है कि सतक पार कर चुके मतदाता भी बढ़ चढ़कर इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे है। देश की सरकार चुनने के लिए, सुबह 7 बजे से पांच लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो रहा है, लोकतंत्र के महापर्व पर बुजुर्ग भी वोट डाल कर कर्तव्य निभा रहे हैं।
उत्तराखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य में पांच सीटों पर लगभग 83 लाख वोटर हैं, जो 55 प्रत्याशियों के बीच से लोकसभा में भेजने के लिए 5 प्रत्याशियों का चयन करेंगे। यहां राज्य के 13 जिलों में 70 विधानसभा सीटों के साथ-साथ पांच लोकसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही प्रत्याशी गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी भी अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोग समाज के विकास और प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं।