Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रदेश में पांचों लोकसभा सीटों के लिए जमकर मतदान करने लोग आगे आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ कुछ लोगों द्वारा हंगामे की भी सूचना मिल रही है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से आया हैं जहाँ मतदाता ने आकर EVM ही पटक दी।
आज पूरे प्रदेश भर में लोकसभा चुनाव के लिए मैदान किये जा रहे हैं। इसी बीच हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन के खिलाफ विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को नीचे पटक दिया। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाते हुए ईवीएम मशीन का विरोध किया और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। इस घटना के परिणामस्वरूप पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है।
मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में स्थित बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता, मतदान करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और नीचे जमीन पर पटक डाला। मशीन टूट गई, हालांकि बाद में वह चालू रही। इस घटना के बाद बूथ पर मतदाताओं में अफरा तफरी मच गई। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए जहां से पूछताछ की जा रही है।