Lok Sabha Elections: उत्तराखंड में दिग्गजों ने आम जनता के साथ लाइनों में खड़े होकर दिया वोट.. देखिए तस्वीरें

Uttarakhand Lok Sabha Elections: आम मतदाताओं के साथ ही दिग्गजों में भी चुनावों को लेकर उत्साह दिखा, इस बार मैदान में 55 प्रत्याशी हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Lok Sabha Elections 2024: Big Figures cast their votes in Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024
Image: Big Figures cast their votes in Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024

देहरादून: इस दौरान कई दिग्गजों ने भी अपने लोकसभा क्षेत्रों ने वोट डाले। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वरानंद महाराज आदि शामिल है।

Uttarakhand Lok Sabha Elections: Big Figures cast their Votes

दिग्गज नेता और सेलिब्रिटीज भी घर से बाहर निकल पोलिंग बूथ पर आम जनता के साथ लाइन में लगे हुए नज़र आए। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिग्गजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान सभी ने अपने लोकसभा क्षेत्रों ने वोट डाले। ये तस्वीरें देखिये..

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया वोट

    Governor Lieutenant General Gurmeet Singh and CM Pushkar SIngh Dhami
    Pic: 1/ 6
    Image: Governor Lieutenant General Gurmeet Singh and CM Pushkar SIngh Dhami

    प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पत्नी के साथ देहरादून में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र में आम मतदाता की तरह ही लाइन में लगकर मतदान किया।

  • विरेन्द्र रावत, प्रदीप बत्रा ने रुड़की में किया मतदान

    Virendra Rawat Pradeep Batra Roorkee
    Pic: 2/ 6
    Image: Virendra Rawat Pradeep Batra Roorkee

    हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र रावत ने बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में मतदान किया और इस बीच उन्होंने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है। सभी अपना वोट देकर लोकतंत्र को बचाएँ। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने पत्नी मनीषा बत्रा के साथ बूथ 110 सेंट जोशफ स्कूल पहुंचकर वोट डाला।

  • निशंक ने बेटी आरुषि और विदुषी संग डाले वोट

    Ramesh Pokhriyal Nishank
    Pic: 3/ 6
    Image: Ramesh Pokhriyal Nishank

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा की मसूरी विधानसभा के बूथ संख्या 83 पर बेटी आरुषि निशंक और विदुषी निशंक के साथ मतदान किया।

  • गुनसोला ने सेंट लारेंस में तो माला राज्य लक्ष्मी शाह ने नरेंद्रनगर में डाला वोट

    Jot Singh Gunsola Anil Baluni and Rajy Laxmi Shah
    Pic: 4/ 6
    Image: Jot Singh Gunsola Anil Baluni and Rajy Laxmi Shah

    टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने राजकीय बालिका इंटर कालेज नरेंद्रनगर में मतदान किया और वहीं गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने खोला पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। वहीं टिहरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने सेंट लारेंस स्कूल के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

  • त्रिवेंद्र, बाबा रामदेव और बालकृष्ण

    Trivendra SIngh Rawat Baba Ramdev and Balkrishna
    Pic: 5/ 6
    Image: Trivendra SIngh Rawat Baba Ramdev and Balkrishna

    योगऋषि स्वामी रामदेव जी और आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार में लाइन में लगकर मतदान किया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपने परिवार संग मतदान केंद्र पहुंचे और वोट किया।

  • अजय टम्टा, गणेश जोशी ने परिवार संग डाला वोट

    Ajay Tamta and Ganesh Joshi
    Pic: 6/ 6
    Image: Ajay Tamta and Ganesh Joshi

    अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपने परिवार के संग दुगालखोला में वोट डाला, इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी पत्नी संग बूथ पर लाइन में लगकर मतदान किया। उन्होंने सभी से अधिक संख्या में मतदान की अपील की।