उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर मतदान शाम 5 बजे बंद हो गया। सुबह जहां मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने मिला। वहीं दोपहर बाद शाम तक मतदान की रफ्तार में भी कमी आई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Lok Sabha Elections Fifth Round Update
देहरादून: पांचों लोकसभा सीटों पर वोटिंग सकुशल संपन्न हो गई है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम सात बजे तक तक वोट डाले गए। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा।
Uttarakhand Lok Sabha Elections Fifth Round Update
राज्य का पांचों लोकसभा सीटों पर कुल औसत मतदान प्रतिशत 05:00 तक 53.56% रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में मतदान की प्रक्रिया सुचारू, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्वक ढंग से पूर्ण हुई।
2019 से 5 प्रतिशत कम मतदान
लोकसभा चुनाव 2019 के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में 5 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। राज्य में साल 2019 का औसत मतदान - 58.01% था और 2024 का कुल औसत मतदान - 53.56% है। इस साल राज्य के कई गावों ने मतदान का बहिष्कार किया है।
नैनीताल सीट पर सबसे अधिक मतदान
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक कुल मिलाकर 53.56 वोटिंग हुई है। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ है,5 बजे तक जनपद की 6 विधान सभाओं में 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ। साथ ही हरिद्वार लोकसभा पर भी अच्छी वोटिंग हुई है। अल्मोड़ा में 44.43, गढ़वाल 48.79, टिहरी गढ़वाल 51.01, नैनीताल-उधमसिंह नगर 59.36 और हरिद्वार में 59.01 फीसदी वोटिंग रही।
पांचों लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
राज्य का कुल औसत मतदान 53.56 % हुआ है।
नैनीताल लोकसभा में 59.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अल्मोड़ा लोकसभा में 44.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हरिद्वार लोकसभा में 59.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा में 48.79 प्रतिशत मतदान हुआ है।
टिहरी लोकसभा में 51.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।