Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: गर्मियां बढ़ते ही गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। राजधानी देहरादून में वैसे तो मौसम खुशगवार रहता है पर, आज बीच सड़क पर चलती गाड़ी में आग लगने से यहां हड़कंप मच गया।
ये दिल देहला देने वाली घटना दिन के वक्त हुई। गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के पास ही चलती स्विफ्ट कार में आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विफ्ट में उस समय तीन लोग सवार थे। शुक्र है ये लोग गाड़ी के आग पकड़ते ही आनल फानन में उतर गए। आग इतनी भयावह थी कि उसने पूरी कार को अपनी जद मे ले लिया, थोड़ी देर में ही आग ने गाड़ी को पूरी तरह नुक्सान पंहुचा दिया।
ये बड़ा हादसा देहरादून के गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के समीप हुआ। जिसके बाद अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचे और अग्निशमन की गाड़ियों से कार में लगी आग को रोकने के प्रयास किये गए। इस दिल को दहला देने वाली घटना में स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। ये विडियो देखिये..