Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: आजकल यहाँ पर बिग बॉस फेम हिना खान और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार चंकी पांडे भी शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। सूट के दौरान राहुल देव एसएसपी के गेट अप में शॉट देते हुए नज़र आए।
पिछले कुछ सालों से फिल्म मेकर्स की दिलचस्पी देवभूमि उत्तराखंड को लेकर बढ़ी है अक्सर यहाँ की खूबसूरत लोकेशन में कोई न कोई फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग चल रही होती है और राज्य सरकार फिल्म बनाने के लिए सब्सिडी भी देता है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय करने का मौका मिल जाता है। उत्तराखंड में लगातार हो रहे फिल्म निर्माण से जहां लोकल कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है वहीं यहां के लोकल लोगों के लिए भी रोजगार के साधन खुल रहे हैं।