Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पुलिस के मुताबिक कल 23 अप्रैल को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सप्तऋषि क्षेत्रान्तर्गत दुधिया वन चित्रकूट घाट के पास एक युवक नहाते समय डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
दानों से पहाड़ों तक गर्मी बढ़ने लगी है जिस कारण पर्यटक उत्तराखंड की वादियों का रुख करने लगे हैं। अक्सर गर्मियों के इन दो-तीन महीनों में ऋषिकेश और हरिद्वार के घाटों पर स्नान करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। हर बार पर्यटक लापरवाही बरतते हुए हादसों का शिकार हो जाते हैं।
इसी बीच खबर आ रही है कि बीते दिन 23 अप्रैल को 40 वर्षीय नरवीर पुत्र हुकुम सिंह निवासी आल्दो (हरियाणा) के नूंह जनपद से दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आया था। दोपहर के समय सभी दोस्त उत्तरी हरिद्वार में ठोकर नम्बर 11 अग्रसेन घाट पर नहा रहे थे। इस दौरान नरवीर गंगा के तेज बहाव में आकर डूब गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश की फिर पुलिस को सूचना दी। SDRF टीम द्वारा SI सचिन रावत के नेतृत्व में संभावित स्थानों पर राफ्ट तथा डीप डाइविंग के जरिए लगातार सर्च किया जा रहा है।
सावधान: पर्यटकों को राज्य सरकार द्वारा भी निर्देशित किया गया है कि उचित स्थान पर ही नहाएं साथ ही पर्यटकों के लिए बोर्ड के माध्यम से भी सूचित किया गया है। कृपया नियमों का पालन करें कूल बनने के चक्कर में परिवार को दुःख न पहुंचाएं !