उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: कर्तव्य पथ पर सेवा के दौरान शहीद हुआ चमोली का लाल

जनपद चमोली के नारायणबगड ग्राम चिरखून के निवासी भारतीय सेना में तैनात कीरत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
20 गढ़वाल राइफल: Army Soldier Kirat Singh Passed Away
Image: Army Soldier Kirat Singh Passed Away

चमोली: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। खराब स्वास्थ्य के चलते 20 गढ़वाल रेजिमेंट के जवान कीरत सिंह शहीद हो गए हैं।

Army Soldier Kirat Singh Passed Away

देश की सेना में सेवा करते हुए हमारे वीर जवानों की शहादत हमें अत्यंत दुःख देती है। उनका बलिदान हमें हमारी स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए आजीवन आभारी रहता है। इसी बीच खबर आ रही है कि मां भारती के वीर सपूत, देवभूमि उत्तराखंड जनपद चमोली नारायणबगड ग्राम चिरखून के निवासी, 20 गढ़वाल राइफल में तैनात कीरत सिंह जी जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पथ पर सेवा के दौरान भारत मां को अपना जीवन समर्पित कर शहीद हो गए हैं। अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण जवान कीरत सिंह का निधन हो गया है।
हम शहीद कीरत सिंह की शहादत को शत-शत नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।