Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। महेंद्र भट्ट ने आज, गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। भारत की राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने महेंद्र भट्ट को सदस्यता दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। वे उत्तराखंड के विकास के लिए अब राज्यसभा सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं।