उत्तराखंड: पहाड़ के शिक्षक माता-पिता का बेटा बना वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, बधाई दीजिए

विकासखंड थराली के पास्तौली निवासी शुभम रावत का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हो गया है, जिससे परिवार और पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Shubham Rawat Tharali: Shubham Rawat Selected For Flying Officer in Indian Air Force
Image: Shubham Rawat Selected For Flying Officer in Indian Air Force

चमोली: मेघावी छात्र रहे शुभम का एयरफोर्स में जाने का सपना था जिसे उन्होंने पूरा कर लिया है। शुभम के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं उनके मार्गदर्शन में बेटे ने बड़ी उपलब्धि हांसिल की है।

Shubham Rawat Selected For Flying Officer in Indian Air Force

पहाड़ के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वो सेना में जाकर देश की सेवा करें इसलिए अक्सर उत्तराखंड के युवाओं के अंदर सेना में भर्ती होने का जज्बा बना रहता है, चाहे वो आर्मी हो या नेवी और एयरफोर्स। देश की सेवा के लिए प्रदेश के युवा हरदम तत्पर रहते हैं।

DAV देहरादून के विद्यार्थी हैं

जनपद चमोली ब्लॉक थराली के ग्राम पास्तौली शुभम रावत की मेहनत और लगन के कारण उनका चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर हो गया है। इन्होने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उनके ननिहाल आदर्श पब्लिक स्कूल तलवाड़ी से की और इंटरमीडिएट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी से की है। फिर ये उच्च शिक्षा के लिए देहरादून आ गए जहाँ इन्होने डीएवी कॉलेज से बीएससी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

  • माता-पिता हैं शिक्षक

    Shubham Rawat Selected For Flying Officer in Indian Air Force
    Pic: 1/ 1
    Image: Shubham Rawat Selected For Flying Officer in Indian Air Force

    शुभम रावत के पिता खुशहाल सिंह रावत अध्यापक तथा उनकी माता प्रेमा रावत एक अध्यापिका हैं। शुभम अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं और उन्होंने कहा कि बिना उनके समर्थन और मार्गदर्शन के यह मुकाम हासिल करना असंभव था। अपने सपने को पूरा कर वे बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट अगर हार्ड वर्क करें तो सफलता जरूर मिलती है।