Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: मदमहेश्वर घाटी के अंतर्गत भेड़-बकरियों में एक अज्ञात बीमारी फ़ैल रही है। बीमारी से संक्रमित होते ही भेड़-बकरियों की मौत हो रही है। घाटी के राउलेंक गांव में बीमारी से अब तक पांच दर्जन से अधिक भेड़-बकरियां मर चुकी हैं।
जानकारी मिली है कि ऊखीमठ विकासखण्ड के राउलेंक ग्राम पंचायत के अंतर्गत माणा टॉप में भेड़-बकरियों में एक अज्ञात बीमारी फ़ैल रही है। बीमारी के कारण दर्जनों भेड़-बकरियों की मौत हो चुकी है। बीमारी से अन्य पशुओं को भी संक्रमित कर रही है। इस बीमारी के फैलने के कारण स्थानीय भेड़पालक चिंतित हैं।
जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से तत्काल क्षेत्र में चिकित्सकीय सहायता भेजने की मांग की है।विनोद राणा ने कहा है कि यदि समय रहते इस बीमारी को रोका नहीं गया तो अन्य भेड़- बकरियों में भी बीमारी फैलने की सम्भावना है। इस कारण गांव के भेड़पालकों को भारी नुकसान हो सकता है। अब तक कई गडरियों का नुकसान हो चुका है। इसका असर गडरियों की आजीविका पर पड़ सकता है। विनोद राणा ने प्रशासन से अपील की है कि राउलेंक क्षेत्र में तत्काल ही पशु चिकित्सा अधिकारियों को भेज दिया जाए। इससे समय रहते ही इस संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सकेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में यह अज्ञात बीमारी महामारी का रूप धारण सकती है।