देहरादून में पकड़े गए कोबरा गैंग के 3 नशा तस्कर, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

प्रेमनगर पुलिस ने कोबरा गैंग के तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से हाई प्रोफाइल ड्रग एलएसडी व हेरोइन बरामद की गई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Three Drug Smugglers Arrested: Three Drug Smugglers Arrested With LSD Worth Crores in Dehradun
Image: Three Drug Smugglers Arrested With LSD Worth Crores in Dehradun

देहरादून: आरोपियों के पास बरामद ड्रग्स की कीमत 2 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है, ये लोग एलएसडी कॉलेज स्टूडेंट और पार्टियों में सप्लाई होनी थी।

Three Drug Smugglers Arrested With LSD Worth Crores in Dehradun

थाना प्रेमनगर पुलिस ने कोबरा गैंग के 3 नशे के तस्करों को नंदा की चौकी बिधोली रोड से गिरफ्तार किया है, जिनके पास करोड़ों रुपए की हाईप्रोफाइल ड्रग्स थीं। आरोपियों के पास 2058 ब्लॉट्स और 6 ग्राम हेरोइन का बरामद की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की कीमत 2 करोड़ 5 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि भारतीय बाजार में कीमत 63 लाख रुपए है। आरोपी डार्क वेब का इस्तेमाल करके एलएसडी ड्रग्स मंगवाते थे जिन्हें कॉलेज स्टूडेंट्स और पार्टियों में सप्लाई करना था।

पकड़े गए कोबरा गैंग के तश्कर

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक यहां पर एलएसडी की सप्लाई करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने नंदा की चौकी पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। तभी नंदा की चौकी बिधोली रोड से 3 आरोपी रजत भाटिया, शिवम अरोड़ा निवासी सहारनपुर और कृष गिरोटी निवासी देहरादून को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।

डार्क वेब से मंगवाते थे ड्रग्स

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे, जिससे उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद तीनों कोबरा गैंग के संपर्क में आए और देहरादून में अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के छात्रों और पार्टियों में एलएसडी ड्रग्स व हेरोइन की सप्लाई करने लगे। उन्होंने बताया कि आरोपी रजत भाटिया बंगलौर स्थित डीलर से डार्क वेब पर हाईप्रोफाइल ड्रग्स को ऑर्डर करके कोरियर के माध्यम से ड्रग्स मंगवाता है। कृष गिरोटी और शिवम अरोड़ा एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। इस प्रकार ये दोनों अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के छात्रों से संपर्क कर उन्हें एलएसडी ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थ महंगे दामों में उपलब्ध कराते थे।

बड़े ड्रग्स डीलर से जुड़ें हैं तार

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है और उन्होंने एक बड़े एलएसडी डीलर का नाम बताया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उत्तराखंड में पकड़ी गई एलएसडी की यह अब तक की सबसे बड़ी मात्रा है। कोबरा गैंग पर पुलिस का नियंत्रण बनाए रखा जा रहा है। इस गैंग के अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और राजपुर पुलिस ने भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।