केदारनाथ: BKTC का भक्तों को तोहफा, बढ़ेगा बाबा के दर्शनों का समय.. हर दिन 13 से 15 घंटे देंगे दर्शन

श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए बीकेटीसी ने इस बार नई योजना बनाई है, इस से प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kedarnath Dham: Shri Kedarnath Dham Yatra 2024 BKTC to increase time
Image: Shri Kedarnath Dham Yatra 2024 BKTC to increase time

रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा के लिए 6 मई तक कुल 7,24,154 यात्रियों के पंजीकरण आ चुके हैं। जिसे देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह योजना बनाई है। प्रतिदिन 19 से 21 हजार तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Shri Kedarnath Temple will Open For 13-15 Hours (Allowing 1400 Pilgrims Per Hour)

चार धाम यात्रा शुरू होने में सिर्फ 2 दिन शेष हैं इस बार श्रद्धालुओं का यात्रा करने के प्रति उत्साह इतना है कि पिछले वर्ष की तुलना में पंजीकरण की संख्या में इजाफा हुआ है। श्रद्धालुओं के भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार केदारनाथ में एक घंटे में 1,400 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे और कपाटोद्घाटन के दिन से मंदिर को 13 से 15 घंटे तक खुला रखा जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सके। बीकेटीसी मंदिर समिति ने यात्राकाल के दर्शन की व्यवस्था रूट मैप तैयार कर लिया है।

रोजाना 19 से 21 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का लक्ष्य

सामान्यत: मंदिर सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक और उसके बाद शाम चार से छह बजे तक ही खुला रहता है और छह बजे बाबा की आरती के बाद श्रद्धालु बाहर से ही शृंगार दर्शन करते हैं व मंदिर में नहीं जा सकते। इस बार केदारनाथ के कपाट 10 मई को सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकरण को देखते हुए लग रहा कि कपाटोद्घाटन से ही केदारनाथ धाम में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए एक दिन में 19 से 21 हजार तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्रयास किया जाएगा।