उत्तराखंड के मयंक ने ‘एशियन योग प्रतियोगिता’ में जीता गोल्ड, कुल 3 पदक लेकर लौटेंगे घर

भागीरथीपुरम गली नंबर 4 खदरी खड़कमाफ श्यामपुर निवासी मयंक कुमार गिरी ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एशियन योग प्रतियोगिता में एकसाथ तीन पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Mayank Won Gold Silver And Bronze Medal: Mayank Won Gold Silver And Bronze Medal In Asian Yoga Competition
Image: Mayank Won Gold Silver And Bronze Medal In Asian Yoga Competition

ऋषिकेश: उत्तराखंड से मयंक ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के साथ ही पूरे देश का नाम भी रोशन किया है।

Mayank Won Gold, Silver And Bronze Medal In Asian Yoga Competition

उत्तराखंड के लाल ने कमाल कर दिया कोलंबो में आयोजित 3 मई से तीन दिवसीय एशियन योग प्रतियोगिता में इन्होने एकसाथ तीन मैडल जितने की उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चीन, इंडिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, भुटान, होंग कांग, जापान के 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और मयंक ने इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वो इसे जितने में कामयाब रहे।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र हैं मयंक

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के तीन इवेंट हुए जिसमें ट्रेडिशनल, आट्रिस्ट सिंगल और आट्रिस्ट पेयर में उन्होंने प्रतिभाग किया था। मयंक ने आर्टिस्ट सिंगल में स्वर्ण, ट्रेडिशनल में रजत और आर्टिस्ट पेयर में कांस्य पदक जीता। वर्तमान में वे रुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र हैं और उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ श्यामपुर से उत्तीर्ण की है।