Uttarakhand Weather Update: चारों धामों में होगी बारिश-बर्फबारी, यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में मौसम ने करवट बदल लिया है बारिश का सिलसिला जारी हो चुका है, इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने आज से चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 10 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 10 May 2024

चमोली: मौसम विभाग देहरादून ने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं। क्यूंकि अब प्रदेश में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है।

Uttarakhand Weather Forecast 10 May 2024

बीते दिनों हुई बारिश के कारण जहां जंगलों की आग बुझ गई है। वहीं भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है और कोई नै वनाग्नि की घटना दर्ज भी नहीं की गई। जिससे वन विभाग के साथ ही सरकार ने भी राहत के सांस ली है। मौसम विभाग के निदेशक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव आया है। पिछले दो दिन से थंडर स्टार्म सक्रिय है। जिस कारण राज्य के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ वर्षा हुई है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज के लिए चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है, वहीं कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं और राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है जिसका येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

आठ जिलों में बारिश की सम्भावना

मौसम केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश भर में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं पहाड़ी जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि के आसार हैं। 4000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी की संभावना भी है। जबकि मैदानी क्षेत्रों देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में तेज अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी है। चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सलाह देते हुए अपने साथ गर्म कपड़े और रेनकोट ले जाने को कहा गया है।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था और नई टिहरी कार्यक्रम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।