लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA 1) का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 9 मई को जारी किया है। जिसमें पिथौरागढ़ जिले के दिव्यम चन्याल ने सफलता हासिल की है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Divyam Chanyal of Pithoragarh selected in NDA
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के होनहार युवा हर क्षेत्र में अपना नाम ऊँचा कर रहे हैं, अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। सेना में जाने का जज्बा तो पहाड़ियों की अलग पहचान है ही। इसी कड़ी में राज्य के एक और होनहार युवा ने उत्तराखंड का नाम ऊँचा किया है।
Divyam Chanyal of Pithoragarh selected in NDA
पिथौरागढ़ जिले के दिव्यम चन्याल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA 1) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। दिव्यम चन्याल मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के के निवासी हैं। दिव्यम का सिलेक्शन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में हो गया है।
अध्यापिका मां और व्यापारी पिता हर्षित
दिव्यम चन्याल ने ये उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार के साथ ही जिले और राज्य का भी मान बढ़ाया है। उनके परिवार में इस समय हर्षोल्लास का माहौल छाया हुआ है और साथ ही घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। दिव्यम चन्याल के पिता सुरेश चन्याल एक व्यापारी हैं और उनकी मां लीला चन्याल एक अध्यापिका है और वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं। दिव्यम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता- पिता और गुरुजनों को दिया है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला में लेंगे दाखिला
लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA 1) का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 9 मई को जारी कर दिया गया है। नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में पिथौरागढ़ जिले के गुना किटान गांव के निवासी दिव्यम चन्याल को भी सफलता मिली है। दिव्यम चन्याल ने एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यम चन्याल अपनी इस सफलता के बाद अब आने वाले जुलाई महीने में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला में दाखिला लेंगे। दिव्यम चन्याल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भारतीय सेना में अफसर बन जाएंगे।