Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: सरकार ने वर्दीधारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया के मानकों में बदलाव करने का फैसला लिया है। क्योंकि वर्तमान समय में वर्दीधारी पदों पर नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा के मानक काफी मुश्किल है जिस कारण अधिकतर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने में असमर्थता होती है। कमेटी गठित होने के बाद जल्द ही इसमें फैसल आएगा।
धामी सरकार वर्दीधारी पदों के लिए शारीरिक परीक्षा के मानक में बदलाव करने जा रही है। जिससे अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा। अभ्यर्थियों को फिजिकल में दिक्कत आ रही है जिससे भर्तियों में रिक्त पदों पर नियुक्ति करना मुश्किल हो रहा है। कुछ समय पूर्व प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा में रिक्त पदों को भरना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया और मानकों पर सवाल उठने लगे और मुद्दा जोर-शोर से उठा तो सरकार का ध्यान भी इस तरफ गया और फिर शारीरिक परीक्षा के कड़े मानकों को आसान किए जाने पर चर्चा शुरू हो गई।
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने फैसला लिया है कि जल्द ही इस मामले में रणनीति तैयारी होगी और उत्तराखंड में पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर दरोगा तक की भर्ती में बदलाव किया जायगा। व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती के पद भी शारीरिक परीक्षा के कड़े मानकों के कारण खाली पड़े हैं। मामला उछाल पकड़ने पर कार्मिक विभाग ने विचार शुरू किया और प्रत्येक विभागों से वर्दीधारी पदों पर आयोजित होने वाली शारीरिक परीक्षा के मानकों पर जरूरी सुधार के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इसमें वन विभाग के तहत फॉरेस्ट गार्ड, वन दरोगा, स्केलर, आबकारी और परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही के साथ ही पुलिस विभाग के तहत सिपाही एवं दरोगा के पदों के लिए शारीरिक परीक्षा के मानकों में बदलाव हो सकते हैं। इसके लिए एसीएस आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जा रहा है।