ऑल इंडिया स्तर पर एम्स (AIIMS) की ओर से आयोजित एमडी परीक्षा में 5 आरोपियों को नकल कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें दो एम्स के डॉक्टर भी शामिल हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Doctors were paid 50 lakhs for cheating in Rishikesh AIIMS exam
ऋषिकेश: इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024 की परीक्षा में नक़ल कराते हुए 05 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र में बैठे परिक्षार्थियों द्वारा उन्हें अपने मोबाइल से प्रश्न पत्रों की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही थी।
Five Youths Arrested For Cheating In AIIMS Exam in Rishikesh
देशभर में एक तरफ जहाँ युवा दिन रात मेहनत करके नौकरी की तैयारी करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ नक़ल माफिया पेंसे लेकर फर्जी तरीके से ऐसे छात्रों को नौकरी लगाते हैं जो उस पद के बिल्कुल भी लायक नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ऋषिकेश एम्स से जहाँ पर पुलिस ने ऑल इंडिया स्तर पर एम्स की ओर से आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंपीटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में नक़ल करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें ऋषिकेश के दो डॉक्टर भी इसमें लिप्त हैं। आरोपी डाक्टर एमडी परीक्षा पत्र सॉल्व करके छात्रों को उपलब्ध करवा रहे थे।
टेलीग्राम के माध्यम से भेज रहे थे आंसर
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस परीक्षा को पास कराने के बदले परीक्षार्थियों की आरोपियों से 50 लाख रुपए की डील हुई थी और ऋषिकेश के दो डॉक्टरों ने आरोपियों से दो-दो लाख रुपये में सौदा किया था। कब्जे से तीन टैबलेट, तीन मोबाइल, दो मेडिकल संबंधी किताब और एक लग्जरी कार बरामद हुई है। पांच आरोपियों में से चार हरियाणा और एक पंजाब का निवासी है।
परीक्षा के दौरान वहां बैठे अभ्यर्थियों को टेलीग्राम में बनाए ग्रुप के माध्यम से प्रश्न पत्रों को सॉल्व करके अपलोड किया जा रहा था। जिसे एम्स अस्पताल के डॉक्टर वैभव जे०आर० व एक अन्य डॉक्टर अमन शामिल थे। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसकी तीन लैब है, जिनके माध्यम से वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ में भी परिक्षार्थियों को नक़ल कराने के एवज में मोटी धनराशि लेता है। अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में धारा 420, 468, 120(बी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।