Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: आरोपी युवक यूपी के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाया था। आरोपी का बड़ा भाई भी वर्तमान में हल्द्वानी जेल में बंद है और उसकी बहन भी नशा बेचती पकड़ी गई जो जेल में बंद थी लेकिन वो अभी जमानत पर बाहर है।
हल्द्वानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है यहाँ पर एक परिवार लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था। पुलिस पूर्व में परिवार के दो सदस्यों को जेल भी भेज चुकी है। आज एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने गफूर बस्ती में रहने वाले एक युवक को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
आज दोपहर रेलवे स्टेशन पर एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस सादी वर्दी में तैनात थी। इस बीच चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 24 गफूर बस्ती निवासी 25 वर्षीय शोएब सिद्दीकी को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 32.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ बरेली जिले के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर ला रहा था। स्मैक की कीमत करीब 1.61 लाख रुपये है। पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शोएब का बड़ा भाई अमन पिछले हफ्ते ही नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया था और अभी वह हल्द्वानी जेल में बंद है। उसकी बहन भी नशे के इंजेक्शन बेचती पकड़ी गई थी और वह अभी जमानत पर जेल से बाहर है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।