ऋषिकेश एम्स के ऑपरेशन थिएटर में नर्सिंग ऑफिसर ने एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ किया। जिसके बाद सभी डॉक्टरों ने घटना के विरोध में अस्पताल के बाहर हड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Nursing officer misbehave with female Doctor in operation theatre
ऋषिकेश: All India Institute of Medical Sciences Rishikesh (ऋषिकेश एम्स) से इन दिनों आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मेडिकल परीक्षा एमडी में नकल कराने के आरोप में एम्स के दो डॉक्टरों को गिफ्तार किया गया था। ये मामला अभी ठंडा हुआ ही था कि, हॉस्पिटल के एक नर्सिंग ऑफिसर द्वारा महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर ने कि नर्सिंग ऑफिसर पर शारीरिक उत्पीड़न आरोप लगाया है।
Nursing officer misbehave with female Doctor in operation theatre
पीड़ित महिला डॉक्टर ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने 19 मई को ऑपरेशन थिएटर के अंदर उनके साथ हुई घटना के बारे में बताया था। नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने उनके साथ ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी करने के दौरान छेड़छाड़ की। जिसके बाद हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल कर डीन कार्यालय का घेराव किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपराधी को हिरासत में लिया। अस्पताल में डॉक्टरों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड के भीतर से गाड़ी को बाहर निकाला।
आरोपी राजस्थान का मूल निवासी है
पुलिस ने बताया कि 21 मई को कोतवाली ऋषिकेश में पीड़ित डॉक्टर ने लिखित तहरीर देकर कहा कि 19 मई को ट्रॉमा ओटी कॉम्प्लेक्स एम्स में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया और धमकी दी। आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार राजस्थान का मूल निवासी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। डॉक्टर की दी गई तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले की जानकारी लेने के लिए एम्स प्रशासन से मुलाकात की। जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही कमेटी बना कर सख्त एक्शन भी लेने को भी कहा है।