Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार 21 मई को मंडल के सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को 15 वर्ष पुराने अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए पूर्व में गठित कमेटी को सक्रिय करने का निर्देश दिए। कुमाऊं में सरकारी संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग की जिस भी जमीन पर 15 वर्ष पुराना अतिक्रमण होगा। उस जमीन को तत्काल में ही चिह्नित किया जाए।चिह्नित जमीन की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 15 दिनों नमे रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन का निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी मिली है कि उनके विभाग से संबधित सरकारी संपत्ति पर किसी की ओर से भी अतिक्रमण नहीं किया जाना चाहिए। अगर किसी भी विभाग से संबंधित जमीन पर कोई कोईऊ अवैध अतिक्रण होगा तो इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी ही जिम्मेदार रहेंगे।कुमाऊं के सभी जिलाधिकारी और विभागाध्यक्ष सख्ती से कमिश्नर दीपक रावत के दिए गए निर्देशों का निर्वहन कर रहे हैं।